दिल्ली: ठक-ठक गिरोह ने कारोबारी को झांसा देकर चोरी किए 4.72 लाख रुपये, ऐसे भटकाया ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीता कॉलोनी इलाके में बुधवार रात ठक-ठक गिरोह ने कारोबारी की कार से 4.72 लाख रुपये चुरा लिए। बदमाशों ने कार से तेल गिरने की बात कर कारोबारी का ध्यान भटकाया, जैसे ही कारोबारी कार से बाहर निकला, एक बदमाश ने कार की पिछली सीट पर रखा रुपयों का बैग चुरा लिया।
पीड़ित को जब बैग गायब होने का पता चला, फौरन उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
ऐसे दिया घटना को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित अनिल भूटानी (45) परिवार के साथ ईस्ट आजाद नगर में रहते हैं। अनिल का चांदनी चौक इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का कारोबार है।
बुधवार रात को वह अपने पिता के साथ कार से घर लौट रहे थे। इस बीच रात आठ बजे वह गीता कॉलोनी इलाके में साईं मेमोरियल स्कूल के पास पहुंचे, तो बाइक सवार दो युवकों ने अनिल को इशारा कर कार से तेल निकलने की बात की। अनिल ने फौरन कार रोकी, तो पिता-पुत्र दोनों कार से निकलकर तेल देखने लगे। इस बीच बदमाशों ने उनकी कार की सीट पर रखा बैग उड़ा लिया।