{"_id":"5d156acb8ebc3e3cac285133","slug":"over-bridge-will-built-on-hindon-river-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: 10 माह में हिंडन नदी पर बनेगा नया पुल, 20 करोड़ की लागत से होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: 10 माह में हिंडन नदी पर बनेगा नया पुल, 20 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
Fri, 28 Jun 2019 06:48 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Fri, 28 Jun 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
हिंडन पर होगा पुल का निर्माण
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन पर अंग्रेजों के जमाने के ऐतिहासिक जर्जर पुल की जगह नए पुल के निर्माण कार्य में तीन माह की देरी हो चुकी है। पुल निर्माण में होने वाली देरी को जीडीए ने गंभीरता से लिया है। जीडीए उपाध्यक्ष ने सेतु निगम को हर हाल में पुल का निर्माण अप्रैल 2020 तक पूरा कराने के आदेश दिए हैं। पुल के निर्माण के लिए सिंचाई विभाग की एनओसी संबंधी विवाद का भी निपटारा हो गया है। ऐसे में पुल निर्माण की आखिरी बाधा दूर हो गई है।
नए पुल के निर्माण के लिए 20 करोड़ का फंड पिछले साल जनवरी 2018 की अवस्थापना निधि की बैठक में पास हुआ था। पुल की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट और फिर निर्माण एजेंसी के चुनाव के चलते प्रोजेक्ट छह माह लटका रहा। जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा के दोबारा से पदभार ग्रहण करने के बाद शासन से ही पुल निर्माण के लिए 20 करोड़ का फंड पास कराने के प्रयास किए गए, लेकिन दिसंबर 2019 में पीडब्ल्यूडी के पैसा देने से इंकार करने के बाद जीडीए ने खुद ही पुल निर्माण का जिम्मा लिया।
सेतु निगम को पुल निर्माण का जिम्मा देने के बाद जनवरी में प्रोजेक्ट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की गई। फिर लोकसभा चुनाव में सेतु निगम कर्मियों की ड्यूटी लगने और सिंचाई विभाग से एनओसी नहीं मिल पाने के कारण प्रोजेक्ट का निर्माण का तीन माह से अधिक लेट हो चुका है। अब जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सिंचाई विभाग ने एनओसी देने संबंधी प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है।
विज्ञापन
एनजीटी के निर्देशों के तहत दो माह में टूटेगा ऐतिहासिक पुल
सिंचाई विभाग की एनओसी संबंधी रुकावट हटने के बाद सेतु निगम ने हिंडन पर पुराने ऐतिहासिक पुल को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। पुराने पुल को तोड़ने में सेतु निगम की ओर से एनजीटी के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। हिंडन में पुराने पुल का मलबा नहीं गिरे, इसका ध्यान रखा गया है। जीडीए व सेतु निगम के अधिकारियों के मुताबिक पुराने पुल को तोड़ने में करीब दो माह का वक्त लग सकता है।
200 मीटर लंबा, तीन लेन व 7.50 मीटर चौड़ा होगा पुल
सेतु निगम की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट में हिंडन पर बनने वाले नए पुल की लंबाई 200 मीटर होगी। तीन लेन के पुल की चौड़ाई 7.50 मीटर होगी। हिंडन पर नया पुल बन जाने से यहां से गुजरने वाले लाखों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। सीआरआरआरई की रिपोर्ट की माने तो हिंडन पुल से 24 घंटे में करीब चार लाख वाहन गुजरते हैं। पुराने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद बंद होने से दूरे पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है।
जीडीए के उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने सेतु निगम को हिंडन नदी पर नए पुल का हर हाल में 10 माह में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पुल निर्माण में सिंचाई विभाग की एनओसी संबंधी मामला सुलझ गया है।