फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 850 orthopedic surgeons gathered in Delhi

Delhi NCR News: दिल्ली में जुटे 850 से ज्यादा ऑर्थोपेडिक सर्जन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
रिविजन आर्थ्रोप्लास्टी कॉन्फ्रेंस में नी और हिप इम्प्लांट ढीले पड़ने, घिसने व फेल होने पर विशेषज्ञों ने रखे सुझाव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित रिविजन आर्थ्रोप्लास्टी कॉन्फ्रेंस (आरएसी) में देश-विदेश से 850 से अधिक ऑर्थोपेडिक सर्जन और विशेषज्ञ शामिल हुए। तीन दिवसीय सम्मेलन में नी और हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी में नवाचार, तकनीक और प्रशिक्षण पर चर्चा हुई।
आयोजन अध्यक्ष डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि किसी भी हिप या नी रिप्लेसमेंट की आमतौर पर उम्र 20-25 वर्ष होती है, जिसके बाद रिविजन नी या हिप रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ती है। यह अत्यंत जटिल और कौशल-आधारित प्रक्रिया है। भारत में हर साल करीब पांच लाख प्राइमरी नी और हिप रिप्लेसमेंट होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब देश उस दौर में पहुंच चुका है जब पहले लगाए गए हजारों इम्प्लांट ढीले पड़ने, घिसने या फेल होने लगे हैं। ऐसे में प्रशिक्षित रिविजन सर्जन अब विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन चुके हैं। प्राइमरी सर्जरी की तुलना में रिविजन सर्जरी कहीं अधिक कॉम्प्लेक्स होती है। भारत में अब तक कोई कॉन्फ्रेंस पूरी तरह रिविजन जॉइंट रिप्लेसमेंट पर केंद्रित नहीं रही थी, इसलिए इस कमी को पूरा करने के लिए यह आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed