फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 500 operations canceled by doctors strike in delhi

दिल्लीः डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान, 500 से ज्यादा ऑपरेशन पड़े टालने

Sun, 16 Jun 2019 02:34 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
Over 500 operations canceled by doctors strike in delhi
डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला

एम्स और सफदरजंग के बाद दिल्ली में शनिवार को 15 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को मायूसी मिली। दिनभर अस्पतालों में चक्कर काटने के बाद शाम को मरीज मायूस होकर घर लौटे। हड़ताल के चलते दिल्ली के इन अस्पतालों में करीब 500 से ज्यादा ऑपरेशन तक टालने पड़ गए। हालांकि दुर्भाग्य यह है कि जिन मरीजों के ऑपरेशन टाले गए हैं, उन्हें दोबारा कब आना है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन


शनिवार को नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग और सर्जरी विभाग को मिलाकर 250 से ज्यादा ऑपरेशन टालने पड़े। वहीं पूर्वी दिल्ली का एम्स कहे जाने वाले जीटीबी अस्पताल में भी 80 से ज्यादा ऑपरेशन टालने पड़े। 
विज्ञापन


इनके अलावा हरी नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) में 70 ऑपरेशन रद्द हुए। रोहिणी स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर अस्पताल में 50, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में 40 से ज्यादा ऑपरेशन टालने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed