फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Over 5,000 dengue cases in Delhi, more than 352 of malaria

Delhi : राजधानी में अब तक डेंगू के 5000 और मलेरिया के 352 मामले दर्ज, मेयर शैली ओबेरॉय ने की समीक्षा बैठक

Fri, 27 Oct 2023 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Oct 2023 03:55 AM IST
सार

एमसीडी ने राष्ट्रीय राजधानी में वेक्टर जनित बीमारियों पर कोई हालिया डेटा साझा नहीं किया है। वेक्टर जनित बीमारियों पर एमसीडी की आखिरी साप्ताहिक रिपोर्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी की गई थी

विज्ञापन
Over 5,000 dengue cases in Delhi, more than 352 of malaria
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेशनल सेंटर फॉर वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल के अनुसार इस साल मध्य सितंबर तक दिल्ली में डेंगू के 5000 से अधिक मामले सामने आए थे। एमसीडी ने राष्ट्रीय राजधानी में वेक्टर जनित बीमारियों पर कोई हालिया डेटा साझा नहीं किया है। वेक्टर जनित बीमारियों पर एमसीडी की आखिरी साप्ताहिक रिपोर्ट अगस्त के पहले सप्ताह में जारी की गई थी

विज्ञापन


डेंगू पर लगी लगाम ब्रीडिंग 7 से घटकर एक फीसदी : मेयर
मेयर डॉ. शैली ओबरॉय ने दावा किया कि दिल्ली में डेंगू पर लगाम लग गई है। इस साल अब तक मलेरिया के 352 मामले आए हैं। लेकिन डेंगू के मच्छरों की ब्रीडिंग 7 फीसदी से घटकर एक फीसदी रह गई है। अगस्त में ब्रीडिंग 7 प्रतिशत थी, जो अक्तूबर में घटकर एक प्रतिशत रह गई है। सभी 250 वार्डों में एक हजार से अधिक मशीनों से फॉगिंग की जा रही है। 
विज्ञापन


रोज लगभग डेढ़ लाख से अधिक स्थानों पर लार्वा की जांच चल रही है।  लार्वा मिलने पर नोटिस भेजे जा रहे हैं और चालान किए जा रहे हैं। अब आने वाले 15 दिन में डेंगू के मामले पूरी तरह कम हो जाएंगे। एमसीडी संवेदनशील स्थानों जैसे स्कूलों, अस्पतालों, कंस्ट्रक्शन साइट और मुख्य हॉटस्पॉट पर अधिक  ध्यान दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed