{"_id":"69ad93ee5bfd4ecd4e06106f","slug":"over-10000-participants-attended-the-women-entrepreneurs-conference-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126962-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: महिला उद्यमियों के सम्मेलन में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: महिला उद्यमियों के सम्मेलन में 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने की भागीदारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने एसोसिएशन ऑफ डायरेक्ट सेलिंग एंटिटीज ऑफ इंडिया (एडीएसईआई) के सहयोग से यशोभूमि कन्वेन्शन सेंटर में राष्ट्रीय महिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें देशभर के 10 हजार से अधिक महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया। उद्घाटन केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भाजपा सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने किया।
अतिथियों ने भारत की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को महिला सशक्तिकरण और महिला-नेतृत्व वाले विकास के विजन बताया। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था के हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए अधिक अवसर और सहयोग का वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि महिला उद्यमियों को डायरेक्ट सेलिंग क्षेत्र से अपनी सोच को और व्यापक बनाने, नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के माध्यम से देश की आर्थिक प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि आज देशभर की महिलाएं रोजगार सृजक और सफल उद्यमी के रूप में उभर रही हैं।