फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Outstanding year, Ministers will give answer of public questions

एक साल बेमिसाल, जनता के सवालों का जवाब देंगे AAP के मंत्री

Wed, 10 Feb 2016 01:32 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:32 PM IST
विज्ञापन
Outstanding year,  Ministers will give answer of public questions

आम आदमी पार्टी की सरकार 14 फरवरी को एक साल पूरी कर रही है। सरकार इसे एक साल बेमिसाल के नाम से मनाएगी, लेकिन बड़ा कार्यक्रम नहीं करेगी।

विज्ञापन


तालकटोरा स्टेडियम या छत्रसाल में जनता के सामने लेखा जोखा पेश करने की बजाय नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम करेगी। यहां कैबिनेट मंत्री सालभर की अपने-अपने विभाग की उपलब्धि गिनाएंगे तो टेलीफोन कॉल पर जनता के सवालों के जवाब भी देंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके बताया कि 14 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मंत्री टेलीफोन पर सवालों के जवाब देंगे और सुझाव भी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम रूकने के पीछे विलेन रही केंद्र

Outstanding year,  Ministers will give answer of public questions

इसकी तैयारी में मंत्री जुट गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सभी विभागों की एक साल की उपलब्धियां सोमवार तक मंगाई थीं, जिनकी छंटनी का काम चल रहा है। उन्हें एक जगह एकत्र किया जा रहा है।


सरकार, दिल्ली कैबिनेट के ऐसे फैसले जो केंद्र सरकार या उपराज्यपाल के अड़ंग़ा लगाने की वजह से फंसे हैं, उनकी भी सूची बनवाई गई है। ताकि जनता को जहां एक साल के काम बताए जाएं, वहीं यह भी संदेश पहुंचाने की कोशिश होगी कि जो काम रुके हैं या जिनमें देरी हुई है, उसके पीछे केंद्र या उपराज्यपाल विलेन हैं।

मुख्यमंत्री ने जहां एक साल का जनता को हिसाब-किताब मंत्रियों की तरफ से दिए जाने का ट्वीट किया है, वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी का कहना है कि जिन नंबर पर उस दिन मंत्री उपलब्ध होंगे, उसे जल्द जनता के लिए जारी किया जाएगा। सरकार एक साल पूरे होने पर बड़ा कार्यक्रम नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed