{"_id":"70312001b6cee89a1cf0dc93c910305f","slug":"out-to-distribute-wedding-card-hangs-self-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का कार्ड लेकर निकला और लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का कार्ड लेकर निकला और लगा ली फांसी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Apr 2014 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने शादी का कार्ड बांटने के लिए घर से निकलने की बात कह कर मानेसर के जंगल में पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। बुधवार को लावारिश हालत में मिली मोटरसाइकिल से पुलिस ने पूरी वारदात का खुलासा किया है।
विज्ञापन
दिल्ली के पालम में रहने वाला संजीव (29) महिपालपुर एक कार्गो कंपनी में नौकरी करता है। उसके पिता रमेश कुमार व्यपारी है। परिवार वालों ने उसकी शादी यूपी में तय कर दी थी। बृहस्पतिवार को घर से बारात जानी थी। दो दिन पहले वह अपनी बाइक से यह कह कर निकला था कि वह अपने दोस्तों को शादी का कार्ड देने जा रहा है।
विज्ञापन
जिसके बाद से वह घर से लापता हो गया था। परिवार वालों ने पालम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी। मानसेर थाना पुलिस को 15 अप्रैल की रात उसकी बाइक लावारिस हालत में मिली। पुलिस ने बाइक संख्या के आधार पर दूसरे दिन उसके परिवार वालों से बात की। परिजनों की ओर से बाइक मिलने वाले स्थान के आस-पास छानबीन की गई तो जंगल में एक पेड़ पर लटका हुआ उसका शव मिला।
विज्ञापन
मानेसर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के परिजनों सौंप दिया है। जिस दिन उसकी घर से बारात निकलनी थी। उसी दिन उसका शव घर पहुंचा। पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि संजीव तीन भाई दूसरे नंबर पर होने के कारण घर का काफी जिम्मेवार था।