फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Bus Accident DTC bus hits several vehicles in Rohini cctv video

Delhi: दिल्ली में बेकाबू डीटीसी बस ने कई वाहनों को रौंदा, एक की मौत; हादसे पर परिवहन विभाग ने दी सफाई

Sat, 04 Nov 2023 10:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 Nov 2023 10:23 PM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी इलाके में आज एक बेकाबू इलेक्ट्रिक डीटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। परिवहन विभाग की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि अचानक बेहोश हो जाने की वजह से चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया था। बस सड़क पर बाईं ओर खड़े वाहनों से जा टकराई।

विज्ञापन
Delhi Bus Accident DTC bus hits several vehicles in Rohini cctv video
डीटीसी की बस ने कई वाहनों को रौंदा - फोटो : वीडियो ग्रैप

विस्तार

दक्षिणी रोहिणी इलाके में डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस बेकाबू हो गई। शनिवार दोपहर बाद बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंद दिया। बस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। अंबेडकर अस्पताल में भर्ती रोहिणी सेक्टर-3 निवासी राम शर्मा की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


हादसे में कार समेत 12 से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर आरोपी बस चालक संदीप को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस बस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक के बेहोश होने से हुआ हादसा
दिल्ली के परिवहन विभाग की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि अचानक बेहोश हो जाने की वजह से चालक ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया था। बस सड़क पर बाईं ओर खड़े वाहनों से जा टकराई। कंडक्टर ने पीसीआर को बुलाया और घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने में पुलिस की मदद की। वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया साथ ही घायल की हाल जानने के लिए अंबेडकर अस्पताल भी गए। विभाग का कहना है कि जहां तक मशीनों की खराबी का सवाल है, दिल्ली सरकार के पास शहर में सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मानक प्रक्रियाएं हैं। 

शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे संदीप रोहिणी इलाके में सवारियों को उतारने के बाद डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस को डिपो की ओर ले जा रहा था। रोहिणी सेक्टर-तीन स्थित मदर डिवाइन स्कूल के पास अचानक बस बेकाबू हो गई। आगे जा रही बैटरी रिक्शा, कार और कई दोपहिया वाहनों को बस ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भी बस वाहनों को घसीटते हुए आगे बढ़ती रही।

इस दौरान बस ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। वहीं एक अन्य व्यक्ति भी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहनों को टक्कर मारने के बाद बस सड़क किनारे खड़ी स्कूटियों को रौंदते हुए आगे बढ़ती रही। कुछ दूर आगे जाकर धीमी होकर रुक गई।

घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद लोग बस के पास पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने दोनों घायलों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां करीब 30 साल के युवक को मृत घोषित कर दिया गया। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है।

हालांकि आसपास के लोगों ने बताया कि युवक कूड़ा बीनने का काम करता था। पुलिस उसकी शिनाख्त करने में जुटी है। वहीं घायल राम शर्मा के सिर में चोट है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। चालक ने बताया कि घटना के समय अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जिसकी वजह से उसने बस पर से नियंत्रण खो दिया। पुलिस ने चालक की मेडिकल जांच कराई है।

घटनास्थल के पास मची अफरातफरी
बेकाबू बस को कार, बैटरी रिक्शा और अन्य दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते देख घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सड़क से जा रहे लोग खुद को सुरक्षित करने के लिए दूर भागने लगे। आसपास से जा रहे चालकों ने भी अपने वाहन सड़क के किनारे कर लिए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय बस अचानक बेकाबू हो गई। पहले अपने आगे चल रहे तीन चार दो पहिया वाहन को टक्कर मारी और फिर दाईं ओर से जा रही ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

इसी बीच दूसरी सड़क से मुख्य सड़क पर आ रही कार बस के सामने आ गई। कार में जोरदार टक्कर मारने के बाद बस उसे घसीटते हुए दूर ले गई। उसके बाद बस सड़क के किनारे आ गई। किनारे खड़ी छह से ज्यादा स्कूटी को टक्कर मारने के बाद रुक गई। लोगों ने बताया कि गनीमत रही कि घटना के समय स्कूटी पर कोई सवार नहीं था। नहीं तो हादसे में कई लोगों चपेट में आ सकते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed