फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Our commission was illegal then CBI Red legal '

'हमारा जांच आयोग अवैध तो क्या सीबीआई रेड वैध थी'

Fri, 25 Dec 2015 10:35 PM IST
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
"Our commission was illegal then CBI Red legal '

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र सरकार व वित्तमंत्री अरुण जेटली पर हमला बोला है। केजरीवाल ने केंद्र सरकार से सवाल किया है कि दिल्ली सरकार के जांच आयोग से उन्हें क्यों डर लग रहा है।

विज्ञापन


आम लोग जानना चाहते हैं कि आप सब डीडीसीए घोटाले में क्या छिपाना चाह रहे हैं। शुक्रवार सुबह अरविंद केजरीवाल ने डीडीसीए घोटाले पर एक के बाद चार ट्वीट किए।

विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट किया कि कुछ चैनल कह रहे हैं कि केजरीवाल का आयोग अवैध है। तो क्या मोदीजी की सीबीआई रेड वैध थी।

मोदी और जेटली डीडीसीए में क्या छिपा रहे हैं?

"Our commission was illegal then CBI Red legal '

उन्होंने कहा कि उन्हें सीबीआई, पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय या केंद्र की किसी जांच एजेंसी से डर नहीं लगता। साथ ही सवाल भी किया कि केंद्र को जांच आयोग के गठन से क्यों डर लग रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी और जेटली डीडीसीए में क्या छिपा रहे हैं? जनता जानना चाहती है।  उन्होंने दूसरा ट्वीट किया कि सीबीआई की रेड में दिल्ली सरकार ने पूरा सहयोग दिया था।

केंद्र सरकार को भी डीडीसीए के जांच आयोग को सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed