फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   our boycott will continue till the CM or Deputy CM himself apologize for the assault,

खुद मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री मारपीट को लेकर माफी नहीं मांगते, हमारा बहिष्कार तब तक जारी रहेगा

Tue, 27 Feb 2018 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Feb 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
our boycott will continue till the CM or Deputy CM himself apologize for the assault,
केजरीवाल और अंशू प्रकाश
मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट के बाद आठ दिन से चुनी हुई सरकार और नौकरशाहों के बीच चल रहा विवाद अब सुलह की पटरी पर लौट रहा है। मंगलवार को आठ दिन बाद मुख्य सचिव समेत कुछ अधिकारी सरकार की कैबिनेट बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारियों व कर्मचारियों के ज्वाइंट फोरम ने कहा कि हमने सिर्फ जनहित के चलते इस बैठक में शामिल होने को राजी हुए हैं। बाकी बैठकों को लेकर हमारा बहिष्कार तब तक जारी रहेगा जब तक खुद मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री मारपीट को लेकर माफी नहीं मांगते हैं। 
विज्ञापन


ज्वाइंट फोरम के सदस्य पंकज कुमार ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस में बताया कि बजट को लेकर कैबिनेट में अधिकारी शामिल हो कि नहीं इसे लेकर ज्वाइंट फोरम की एक बैठक हुई है। बैठक में प्रस्ताव पास हुआ है कि बगैर बजट के सरकार के कामकाज नहीं चलेंगे। इसका सीधा असर जनता पर पड़ेगा। इसलिए हमने तय किया है कि बजट संबंधी बैठकों में उससे जुड़े अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा पहले के ही तरह अन्य बैठकों का विरोध जारी रहेगा। इसके अलावा रोजाना पांच मिनट हम लंच टाइम में मौन रखकर अपना विरोध जारी रखेंगे। हम सिर्फ लिखित संवाद ही मंत्रियों के साथ करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed