{"_id":"5c7d8020bdec2213ff32ab82","slug":"oscar-winners-salute-mother-land-after-reaching-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्कर विजेताओं ने गांव पहुंच सबसे पहले मातृ भूमि को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑस्कर विजेताओं ने गांव पहुंच सबसे पहले मातृ भूमि को किया नमन
Tue, 05 Mar 2019 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अजय मीनिया, अमर उजाला, गाजियाबाद
अजय मीनिया, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
नमन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव काठीखेड़ा की बेटी स्नेह और बहू सुमन ने गांव पहुंचकर सबसे पहले गांव की भूमि को नमन किया। इसके बाद ही वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस दौरान गांव काठीखेड़ा के लोगों में जबरदस्त जोश दिखाई दिया।
विज्ञापन
हापुड़ जिले का नाम विश्वपटल पर रोशन करने वाली स्नेह और सुमन में अपने गांव के लिए विशेष श्रद्धा देखने को मिला। घंटों स्वागत और लंबे जुलूस के बाद उनके गांव काठीखेड़ा पहुंचने पर ग्रामीणों में गजब का जोश था।
विज्ञापन
हापुड़ से ही डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ उन्हें गांव तक ले जाया गया। देशभक्ति संगीत ने युवाओं का जोश और बढ़ा दिया। गांव पहुंचने पर सैंकड़ों ग्रामीणों की भीड़ उनकी अगुवाई करने के लिए उमड़ पड़ी। गांव पहुंचने पर स्नेह और सुमन ने आस्कर अवार्ड को बाहर निकालकर ऊपर उठाते हुए दिखाया तो ग्रामीणों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिये।
विज्ञापन
युवा मस्ती और जोश में झूम उठे तो बुजुर्गों ने आशीर्वाद देने के लिए अपने हाथ ऊपर उठा लिए। कार से उतरकर स्नेह और सुमन गांव के गेट तक पहुंची और झुककर गांव की मिट्टी और भूमि को नमन किया। इसके बाद ही वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।