Delhi: 'नई सरकार से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं' विधानसभा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम के उद्घाटन में ओम बिरला बोले
दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा को 'मॉडल' विधानसभा के रूप में विकसित करने का आह्वान किया है। उन्होंने नव-निर्वाचित विधायकों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक प्रौद्योगिकी उपकरणों के साथ खुद को बेहतर बनाने का आग्रह किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा के दो दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवनिर्वाचित विधायकों के लिए उद्घाटन किया। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा को 'मॉडल' विधानसभा के रूप में विकसित करने का आह्वान किया है। उन्होंने नव-निर्वाचित विधायकों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक प्रौद्योगिकी उपकरणों के साथ खुद को बेहतर बनाने का आग्रह किया।
#WATCH | Delhi: Lok Sabha Speaker Om Birla inaugurates Delhi Assembly 2-day orientation program for newly elected MLAs.
विज्ञापन विज्ञापन
Delhi Legislative Assembly Speaker Vijender Gupta & Delhi CM Rekha Gupta also attended the programme. pic.twitter.com/sB2bwmAdFs— ANI (@ANI) March 18, 2025
बिरला ने कहा कि एक अच्छा वक्ता सबसे अच्छा श्रोता भी होता है। उन्होंने विधायकों से विधानसभा के विधायी कार्यों में भाग लेने के लिए समय निकालने का आग्रह किया।
बिरला ने कहा कि लोगों को विधायकों और राजधानी की नई सरकार से बहुत उम्मीदें हैं। राजधानी के रूप में दिल्ली एक 'मिनी इंडिया' की तरह है। जो विभिन्न राज्यों के लोगों की विविधता का प्रतिनिधित्व करती है। जो विविध भाषाओं, संस्कृति और धर्मों के साथ यहां रहते हैं। ओरिएंटेशन कार्यक्रम लोगों की अपने विधायकों और नई सरकार से उच्च अपेक्षाओं को पूरा करने के तरीके सीखने में मददगार होगा।
उद्घाटन सत्र में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और दिल्ली के सांसद भी मौजूद थे।