कठपुतली कॉलोनी में भड़का बवाल, लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के रंजीत नगर थाना क्षेत्र स्थित कठपुतली कॉलोनी में सोमवार रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और पांच पुलिसकर्मी समेत 15 लोग घायल हो गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया।
पुलिस ने हंगामा कर रहे दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इन पर दंगा फैलाने, मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार रात 11:00 बजे कठपुतली कॉलोनी में पथराव की सूचना मिली। रंजीत नगर के अतिरिक्त थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रदीप, सूरज, सिपाही शंकर और प्रदीप मौके पर पहुंचे।
छोड़ने पड़े आंसू के गोले
पुलिसकर्मियों को देखते ही लोगों ने उन पर पथराव कर दिया, जिससे पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिसकर्मियों के जख्मी होने की सूचना मिलने के बाद जिले के आला अधिकारी वहां पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस ने उग्र भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर लोगों को भगाया। पुलिस ने हंगामा कर रहे दस लोगों को पकड़ लिया। सभी पथराव में घायल हो गए थे।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि कॉलोनी निवासी संजय चार दिन पहले पांडव नगर गया था, जहां गोविंदा और उसके दोस्तों ने उसकी पिटाई कर दी थी। सोमवार रात गोविंदा अपने दोस्तों के साथ कठपुतली कॉलोनी आया था, जहां संजय और उसके दोस्तों से उनकी झड़प हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लगे।