फरीदाबाद में खूनी संघर्ष, कई घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के तिगांव में राशन कार्ड बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए और मकान और वाहनों को भी नुकसान पहुंचा।
पुलिस ने दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में तीन दिन पहले भी झगड़ा हुआ था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तिगांव का रहने वाला बिट्टू प्रधान अपने कुछ लोगों के साथ रविवार को गोपाल डिपो होल्डर वाले के पास राशन कार्ड बनवाने के लिए गया था। लेकिन गोपाल ने कार्ड बनाने से मना कर दिया।
जब दोबारा बोल दिया हमला
इस दौरान हुई क हासुनी के बाद आरोप है कि बिट्टू ने अपने साथियों के साथ गोपाल की पिटाई शुरू कर दी। गोपाल को पिटता देखकर उसके साथी भी बचाव में आ गए। उस दिन दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। लेकिन पुलिस ने मामले को किसी तरह से शांत करा दिया। उस झगडे़ में घायल लोगों का पुलिस ने मेडिकल कराकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।
पुलिस के अनुसार, उन लोगों की मेडिकल रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आनी थी। लेकिन बृहस्पतिवार को भी बिट्टू प्रधान ने अपने साथियों सहित आकर दोबारा गोपाल व उनके समर्थकों पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ।
पुलिस फोर्स तैनात
संघर्ष में जवाहर सिंह, योगेंद्र, परशुराम व बबलू समेत दोनों पक्षों के करीब दर्जनभर लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान हमलावरों ने मोहल्ले में खड़ी कई गाड़ियों और घरों को भी अपना निशाना बनाया और उनके शीशे तोड़ दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
पुलिस ने इस मामले में करीब दर्जनभर लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तिगांव एसीपी दिनेश कुमार का कहना है कि जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। उनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं सुरक्षा को देखते हुए गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। ताकि दोबारा कोई विवाद न हो।