फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Organically by drunken young woman, hit a slap Head Constable.

नशे में धुत युवती ने किया बवाल, जड़ा हेड कांस्टेबल को थप्पड़

Sat, 04 Jul 2015 08:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 04 Jul 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
Organically by drunken young woman, hit a slap Head Constable.

उद्योग विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात नशे में धुत युवक-युवती ने हंगामा किया। जांच-पड़ताल में गाड़ी रोकने से गुस्साई युवती ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट तक कर दी।

विज्ञापन


स्थिति संभालने के लिए किसी तरह अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन युवक-युवती धौंस जमाते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात उद्योग विहार क्षेत्र के इंडिया बुल्स कंपनी के सामने सर्विस रोड पर पुलिस नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच पड़ताल कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कागज मांगने पर शुरू हो गई लड़की

Organically by drunken young woman, hit a slap Head Constable.

रात करीब एक बजे तेज रफ्तार में एक स्कोडा गाड़ी यहां पहुंची। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह और कांस्टेबल राकेश ने गाड़ी चालक को रोकने का इशारा किया। युवक ने बेहद तेजी से ब्रेक लगाते हुए नाकाबंदी के आगे गाड़ी रोकी।

हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह गाड़ी के पास गया और उसने गाड़ी चला रहे युवक से कार के कागजात दिखाने को कहा तो वह बिफर गया। युवक के पास बैठी युवती हेड कांस्टेबल से उलझ पड़ी।

पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार युवक-युवती नशे में धुत थे। युवती लड़खड़ाते हुए गाड़ी से उतरी और पुलिसकर्मियों को गालियां देने लगी। यही नहीं युवती ने हेड कांस्टेबल जोगेंद्र सिंह को थप्पड़ जड़ दिए।

युवक ने भी की बदसलूकी

Organically by drunken young woman, hit a slap Head Constable.

इस दौरान युवक ने भी पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की और गाड़ी लेकर निकल गए। हंगामे की सूचना तुरंत आला अधिकारियों को दे दी गई।हंगामे के बाद पुलिस कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मी की कमी सामने आई।

घटना के बाद पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी युवक-युवती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

उद्योग विहार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सूबेसिंह के मुताबिक युवती की पहचान पालम विहार जी ब्लॉक निवासी दीक्षा मित्रा (22) और युवक की पहचान आदित्य कपूर के रूप में हुई है। दोनों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed