फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ordinance an insult to judiciary Akhilesh in support of Kejriwal

'अध्यादेश न्यायपालिका का अपमान': नीतीश के बाद केजरीवाल के समर्थन में अखिलेश, बोले- जनता से बदला ले रही भाजपा

Sun, 21 May 2023 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 21 May 2023 07:34 PM IST
सार

पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली का अध्यादेश न्यायपालिका का अपमान है। ये बीजेपी की नकारात्मक राजनीति का परिणाम है और लोकतांत्रिक-अन्याय का भी। 

विज्ञापन
Ordinance an insult to judiciary Akhilesh in support of Kejriwal
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए अध्यादेश पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अध्यादेश लाने के लिए बीजेपी को घेरा है। पूर्व सीएम ने कहा कि दिल्ली का अध्यादेश न्यायपालिका का अपमान है। ये बीजेपी की नकारात्मक राजनीति का परिणाम है और लोकतांत्रिक-अन्याय का भी। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बीजेपी जानती है कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर उसकी करारी हार होने वाली है तभी जनता से पहले से ही बदला ले रही है। अध्यादेश के नाम पर ये जनादेश की हत्या है।

विज्ञापन

 



आपको बता दें कि केंद्र सरकार राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण के रूप में एक स्थाई प्राधिकरण स्थापित करने के लिए एक अध्यादेश लाई है। जिसके अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव (गृह) के साथ स्थानांतरण पोस्टिंग, सतर्कता और अन्य प्रासंगिक मामलों से संबंधित मामलों में एलजी को सिफारिशें करनी होंगी। मतभेद की स्थिति में उपराज्यपाल का फैसला ही अंतिम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed