{"_id":"69be9b36ee6eb542200a186f","slug":"order-of-closure-will-be-removed-after-caqm-inspection-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-128788-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सीएक्यूएम की जांच के बाद हटेगी बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सीएक्यूएम की जांच के बाद हटेगी बंदी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने औद्योगिक बंदी से जुड़े एक मामले में अहम निर्देश दिए हैं। सुमृद्धि एल्युमिनियम प्राइवेट लिमिटेड ने दायर अपील में अपने बंदी आदेश को चुनौती दी थी। सुनवाई के दौरान कंपनी ने कहा कि कमियां को ठीक कर लिया गया है। वहीं, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कहा कि अगर कंपनी सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी रिपोर्ट देती है, तो उस पर दोबारा विचार किया जाएगा। एनजीटी ने कंपनी को निर्देश दिया कि पूरी रिपोर्ट और सबूत सीएक्यूएम को सौंपे। साथ ही, सीएक्यूएम को कहा गया है कि वह एक सप्ताह के भीतर इस रिपोर्ट की जांच कर फैसला ले।