फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Or make the connection, not the job go.

या तो संबंध बनाओ, नहीं तो नौकरी से जाओ

Sat, 09 Jan 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला,
अमर उजाला, Updated Sat, 09 Jan 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Or make the connection, not the job go.
गाजियाबाद में तैनात विद्युत विभाग के एक एसडीओ पर संविदाकर्मी महिला ने आरोप लगाया है कि एसडीओ उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है। इंकार करने पर प्रताड़ित करता है, घर तक पीछा करता है।
विज्ञापन


महिला ने एसपी सिटी से इसकी शिकायत की है। एसपी सिटी ने सिहानी गेट कोतवाली पुलिस जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

एसएचओ सिहानीगेट अवनीश गौतम ने बताया कि शिकायतकर्ता राजनगर एक्सटेंशन में रहती है। उसने बताया कि करीब दो माह से एसडीओ उन्हें प्रताड़ित करता है। शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता है।
विज्ञापन


महिला का दावा है कि कई बार एसडीओ ने उनका पीछा किया। बेवजह महिला कार्यालय में आकर बैठ जाते हैं और छींटाकशी करते हैं। सब स्टेशन के कई लोगों को इसकी जानकारी है, लेकिन शिकायत होने पर विभागीय कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि जांच की जा रही है। शनिवार को पुलिस की टीम पूछताछ करने के लिए भी गई थी, एसडीओ नहीं मिले। कार्यालय में तैनात अन्य कर्मचारियों के बयान पुलिस टीम ने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed