{"_id":"69f762ecde9ce7c1ae0d6fe8","slug":"opposition-to-the-mandatory-online-feedback-form-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-134917-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म की अनिवार्यता का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म की अनिवार्यता का विरोध
विज्ञापन
- शहीद भगत सिंह कॉलेज (इवनिंग) : इंटेक बोली... नोटिस जारी करना ठीक नहीं, 10 मई तक भरे जाएंगे फॉर्म
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शहीद भगत सिंह कॉलेज (इवनिंग) में ऑनलाइन फीडबैक फॉर्म अनिवार्य किए जाने का विरोध शुरू हो गया है। इस बारे में कॉलेज ने नोटिस जारी किया है। इंडियन नेशनल टीचर्स एसोसिएशन (इंटेक) के चेयरमैन प्रो. पंकज गर्ग ने कहा कि पहली नजर में यह व्यवस्था प्रगतिशील लग सकती है। लेकिन नई प्रणाली निष्पक्ष शैक्षणिक मूल्यांकन के बजाय नियंत्रण के औजार के रूप में इस्तेमाल हो सकती है। इसकी संरचना भी कई खामियों से भरी है। अधूरी जानकारी पर आधारित या प्रेरित प्रतिक्रियाओं की संभावना बढ़ सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ संगठित छात्र समूहों के जरिये विशेष शिक्षकों के खिलाफ नकारात्मक फीडबैक दिलवाया जा सकता है। जिससे असहमति रखने वाले शिक्षकों पर दबाव बढ़ेगा।