फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opposition to Rs 1 lakh bond in DUSU election continues

Delhi NCR News: डूसू चुनाव में एक लाख के बॉन्ड का विरोध जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवारों से एक लाख के बॉन्ड प्रावधान पर छात्र संगठनों का विरोध थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को डीयू के आइसा संगठन ने चुनाव आयोग कार्यालय पर प्रदर्शन कर बॉन्ड के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। आयोग से बॉन्ड प्रावधान समाप्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। आइसा ने बॉन्ड के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने का ऐलान किया है। आइसा डीयू अध्यक्ष सावी ने कहा कि यह नीति हमारे संघ की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का मजाक उड़ाती है। इस बॉन्ड के कारण आम छात्र के लिए चुनाव लड़ने की जगह नहीं बची है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed