फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   opposition Leader vijender gupta expelled from delhi assembly

विजेंद्र गुप्ता को दूसरे दिन मार्शलों ने सदन से निकाला बाहर, बस खरीद में भ्रष्टाचार पर हंगामा

Wed, 08 Aug 2018 12:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
opposition Leader vijender gupta expelled from delhi assembly
सीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करते बीेजेपी विधायक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विधानसभा से लगातार दूसरे दिन नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता को मार्शल की मदद से बाहर निकाला गया। वे सदन में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत पर एक हजार बसों को गलत तरीके से खरीदने की योजना का आरोप लगाने के साथ-साथ विभागीय सचिव वर्षा जोशी से अभद्र व्यवहार पर माफी मांगने की बात कर रहे थे। 

भाजपा विधायक गले में प्ले कार्ड भी लगाए हुए थे, जिसमें बस खरीद घोटाले का जिक्र था। पूरा मामला टी ब्रेक के तुरंत बाद हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने नियम 280 के तहत 1000 बस किराये पर लेने के सरकार के प्रस्ताव व आईएएस अधिकारी वर्षा जोशी का मसला उठाने की कोशिश की। 
विज्ञापन


तीनों भाजपा विधायकों के हाथ में नारे से लिखी तख्तियां थीं। विधायकों ने नारेबाजी कर महिला अधिकारी से माफी मांगने की मांग करने लगे। इस पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने एतराज जताया। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
विधान सभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने चुप होने की चेतावनी दी, लेकिन विपक्ष ने अनसुना कर दिया। नाराज गोयल ने बिहार में बच्चियों के साथ हुए रेप का हवाला देते हुए गुप्ता से माफी मांगने की भी बात कही। 

वहीं, मार्शल को कहकर उन्हें बाहर निकाल दिया। गुप्ता के  निकाले जाने के बाद भाजपा के दोनों  विधायक ओपी शर्मा और जगदीश प्रधान भी सदन से बाहर चले गए।   

बाद में विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सदन में विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है। सरकार को पूरे मसले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि बस खरीद में भ्रष्टाचार की बू आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विरोध की दबाने के लिए मार्शल का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed