{"_id":"580a18d94f1c1b722b703d79","slug":"oppose-to-diwali-fair-and-tension-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली मेले का किया विरोध, पुलिस से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली मेले का किया विरोध, पुलिस से हुई नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़खल झील पर लगने वाले दिवाली मेले का शुक्रवार को खूब विरोध हुआ। विरोध करने वाले लोगों की पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मेला परिसर में नहीं जाने दिया।
विज्ञापन
काफी देर तक शोर शराबा और हंगामा होने के बाद प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वापस लौट गए। प्रदर्शन का नेतृत्व पाली क्रेशर जोन के प्रधान धर्मबीर भड़ाना ने किया। विरोध प्रदर्शन के चलते कार्यक्रम भी विलंब से शुरू हो पाया।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि 21 से 24 अक्तूबर तक बड़खल स्थित ग्रे फाल्कन रेस्टोरेंट में चार दिवसीय मेले का आयोजन हरियाणा टूरिज्म विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने किया।
विज्ञापन
विरोधी दल के लोगों का कहना है कि जब झील में पानी होगा तो यहां लोगों की भीड़ लगेगी और मेले जैसा माहौल होगा। शुक्रवार की सुबह उद्घाटन के वक्त बड़ी संख्या में लोग तख्तियां लेकर वहां पहुंचे गए और सीपीएस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
धर्मवीर भड़ाना ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों से पूर्व सीमा त्रिखा का बड़खल झील मुख्य मुद्दा था। मगर चुनाव जीतने के साथ ही वह अपने चुनावी वायदों को भूल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाए कि सीमा लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर फरीदाबाद की मुख्य ऐतिहासिक धरोहर झील का सर्वनाश करने पर तुली हैं।
झील को भरने की तो बात दूर यहां पर साफ-सफाई, लाइटिंग की भी व्यवस्था नहीं है। पटरियां टूटी हुई हैं और पौधों की चारदीवारी के नाम पर बजट बनाकर पैसा ऐंठा जा रहा है। पार्कों में आवारा पशु घूमते हैं, जिनकी रोकथाम की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है।
प्रदर्शन में राजुद्दीन, सुनील ग्रोवर, गीता सैनी, विनोद भाटी, सूबेदार सत्तार, अशोक त्यागी, सलीम खान, जब्बार खान, जावेद खान, शाहरुख खान, मौसीम खान, देेवेन्द्र भड़ाना, विनोद भड़ाना, जिते भड़ाना, तौफीक खान, सफी खान, राहिल खान, वेद भड़ाना आदि उपस्थित रहे।