फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Opportunity to get admission in RCA of Jamia for preparation of Civil Services Examination

Delhi NCR News: सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए जामिया के आरसीए में दाखिला का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
- दाखिला को लेकर एक अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया हो रही शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जामिया मिल्लिया इस्लामिया का आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सिविल सर्विसेज कोचिंग कार्यक्रम में दाखिला का मौका दे रहा है। दाखिला को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो रही है।

इस संबंध में जामिया की आरसीए प्रभारी प्रोफेसर समीना बानो ने अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार निशुल्क कोचिंग कार्यक्रम के लिए अल्पसंख्यक, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवार आवेदन के योग्य होंगे। दाखिला के लिए 100 सीट उपलब्ध है। इच्छुक उम्मीदवार दाखिला के लिए https://admission.jmi.ac.in/ लिंक पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। दाखिला आवेदन की अंतिम तारीख 26 मई होगी। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का 29 और 30 मई को दोबारा से पोर्टल पर मौका मिलेगा।
विज्ञापन


दाखिला के लिए 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा

दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा छह जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए देशभर में 13 केंद्र बनाए गए है। इसमें दिल्ली, जयपुर, जम्मू, श्रीनगर, हैदराबाद, गुवाहटी, मुंबई, पटना, कोलकाता, लखनऊ, कालीकट(केरल) और रांची शामिल है। परीक्षा का परिणाम दस जुलाई को जारी होगा। जबकि 16 जुलाई से लेकर 31 जुलाई के बीच साक्षात्कार आयोजित होंगे। दाखिला को लेकर अंतिम परिणाम सात अगस्त को जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सितंबर से कोचिंग क्लास होगी शुरू

दाखिला की प्रक्रिया को 18 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। जबकि प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों की पंजीकरण प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होगी और 25 अगस्त को दाखिला मिलेगा। सिविल सर्विसेज कोचिंग कार्यक्रम के लिए क्लास एक सितंबर से शुरू होंगी। जामिया ने अधिसूचना में यह भी सूचना जारी की है कि अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण प्रवेश परीक्षा और संबंधित गतिविधियों की तारीख में परिवर्तन हो सकता है। इसकी सूचना के लिए उम्मीदवार जामिया की वेबसाइट को नियमित देखते रहे।


वर्ष 2025 की परीक्षा में 38 छात्र हुए चयनित

इस वर्ष जारी हुए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में जामिया के आरसीए के 38 छात्र चयनित हुए थे। इसमें 15 छात्राएं शामिल थी। इसमें टॉप 50 रैंक में जामिया के चार छात्रों का नाम था। जामिया का आरसीए निशुल्क कोचिंग से लेकर हॉस्टल की सुविधा उम्मीदवारों को उपलब्ध कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed