{"_id":"68f29ca5915a9638b409fb6f","slug":"opportunity-to-buy-a-flat-in-delhi-s-tallest-tower-registration-begins-october-31st-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवसर: दिल्ली के सबसे ऊंचे टावर में फ्लैट खरीदने का मौका, 48 मंजिला सोसायटी; 31 अक्तूबर से शुरू होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवसर: दिल्ली के सबसे ऊंचे टावर में फ्लैट खरीदने का मौका, 48 मंजिला सोसायटी; 31 अक्तूबर से शुरू होगा पंजीकरण
Sat, 18 Oct 2025 06:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 18 Oct 2025 06:08 AM IST
सार
ये दिल्ली की पहली केंद्रित विकास योजना (ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट) परियोजना है जो रेरा से स्वीकृत है। फ्लैटों की बुकिंग के लिए 31 अक्तूबर से 21 नवंबर तक पंजीकरण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
निर्माणाधीन आवासीय योजना...
- फोटो : DDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीडीए ने कड़कड़डूमा में अपनी नई टावरिंग हाइट्स प्रीमियम आवासीय योजना लॉन्च कर दी है। ये दिल्ली की पहली केंद्रित विकास योजना (ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट) परियोजना है जो रेरा से स्वीकृत है। फ्लैटों की बुकिंग के लिए 31 अक्तूबर से 21 नवंबर तक पंजीकरण किया जा सकेगा।
डीडीए ने जानकारी दी है कि करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र में रिहायश विकसित हो रही है जहां आवासीय, वाणिज्यिक और नागरिक सुविधाएं एक परिसर में होंगी। यहां 48 मंजिला 155 मीटर ऊंची इमारतें बनाई जा रही हैं, जो दिल्ली की अब तक की सबसे ऊंची इमारतें होंगी। डीडीए ने पहले चरण में 1,026 दो बेडरूम वाले फ्लैट बेचने की योजना बनाई है। इन फ्लैट की कीमत 1.78 करोड़ से 3.09 करोड़ रुपये के बीच रखी गई है।
इनका आकार 142 से 250 वर्गमीटर तक होगा। फ्लैटों की बुकिंग प्रक्रिया ऑनलाइन नीलामी से होगी। डीडीए की वेबसाइट www.dda.gov.in या https://eservices.dda.org.in पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। परियोजना की सबसे बड़ी खासियत है कि ये कड़कड़डूमा मेट्रो इंटरचेंज स्टेशन के पास है। ब्लू और पिंक दोनों मेट्रो लाइनें यहां से गुजरती हैं।
विज्ञापन
एनएच-9, एनएच-24, आनंद विहार रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी के नजदीक है। इसमें 20,000 वर्गमीटर का हरित क्षेत्र, जॉगिंग ट्रैक, खुला व्यायाम स्थल, क्रिकेट फील्ड, बैडमिंटन कोर्ट और बच्चों के खेलने की जगह मिलेगी। यह परियोजना एनबीसीसी की निगरानी में और नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी बना रही है। परियोजना पानी, सीवरेज से जुड़ी अड़चनों के कारण अटकी थी जिसे 2022 में उपराज्यपाल वीके सक्सेना के हस्तक्षेप से दूर किया गया।