{"_id":"68c1a9eee38c3f69030a61d6","slug":"opportunity-to-buy-a-cheap-house-ddas-jansadharan-awas-yojana-launched-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-104414-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सस्ता घर खरीदने का मौका, डीडीए की जनसाधारण आवास योजना लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सस्ता घर खरीदने का मौका, डीडीए की जनसाधारण आवास योजना लॉन्च
विज्ञापन
11 सितंबर से होगा 1172 ईडब्ल्यूएस और जनता फ्लैट का रजिस्ट्रेशन, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर अलॉटमेंट
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीडीए ने कम आय वाले लोगों के लिए सस्ते फ्लैट वाली जनसाधारण आवास योजना 2025 लॉन्च की है। इसमें 1172 सस्ते ईडब्ल्यूएस और जनता फ्लैट 9 से 18 लाख रुपये में मिल जाएंगे। इनका रजिस्ट्रेशन 11 सितंबर से शुरू होगा। आवंटन की प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी।
डीडीए के बनाए ये फ्लैट नरेला, लोकनायकपुरम, रोहिणी, तोडापुर, द्वारका और मंगलापुरी में हैं। नरेला में 672 ईडब्ल्यूएस फ्लैट (34.79 वर्गमीटर) 9-18 लाख रुपये में मिलेंगे। लोकनायकपुरम में 108 फ्लैट (55-58 वर्गमीटर) 29-32 लाख रुपये में मिल जाएंगे। रोहिणी में 97 जनता फ्लैट (28.81 वर्गमीटर) 15-18 लाख रुपये, तोडापुर में 3 फ्लैट 18 लाख रुपये में, द्वारका सेक्टर-14 में 241 ईडब्ल्यूएस फ्लैट 35 लाख रुपये व सेक्टर-19बी में 3 फ्लैट 27 लाख रुपये में और मंगलापुरी में 48 फ्लैट 32 लाख रुपये में मिलेंगे।