फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Operations of the Anand Vihar-Laukaha Bazar Special train extended.

Delhi NCR News: आनंद विहार-लौकाहा बाजार स्पेशल ट्रेन का संचालन बढ़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे ने दिल्ली और बिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आनंद विहार टर्मिनल-लौकाहा बाजार स्पेशल ट्रेन (04014/04013) के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। रेलवे के अनुसार, इस सुविधा से बिहार के मधुबनी जिले और सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकाहा बाजार स्पेशल का संचालन पहले 15 जुलाई तक निर्धारित था। अब इसे 20 जुलाई से 15 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इस अवधि में ट्रेन प्रतिदिन चलेगी और कुल 27 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। इसी तरह, ट्रेन संख्या 04013 लौकाहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल का संचालन पहले 16 जुलाई तक था। अब इसे 21 जुलाई से 16 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन भी प्रतिदिन चलेगी और इसके भी 27 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेनों के मार्ग, ठहराव, समय और अन्य सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed