फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Operational period extended for eight special trains to and from Delhi

Delhi NCR News: दिल्ली आने-जाने वाली आठ विशेष ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। यात्रियों की बढ़ती संख्या और त्योहारी सीजन में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने दिल्ली आने वाली आठ विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है। इनके फेरे बढ़ाए जाने से बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन अब चार से 29 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। वापसी में 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट ट्रेन छह सितंबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक रविवार और मंगलवार को संचालित होगी।
विज्ञापन

इसी तरह 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन का परिचालन आठ सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार किया जाएगा। वापसी में 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा ट्रेन 10 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। 02397 गया जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल विशेष ट्रेन का परिचालन छह सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार जारी रहेगा। 02398 आनंद विहार टर्मिनल-गया जंक्शन ट्रेन सात सितंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने 03639 धनबाद जंक्शन-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन के परिचालन को भी बढ़ाया है। यह ट्रेन 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। वापसी में 03640 शकूरबस्ती-धनबाद जंक्शन ट्रेन एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed