{"_id":"413c95ff2a6d1b011f305c54f662ddb3","slug":"operation-kaali-in-delhi-metro-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो में चला 'ऑपरेशन काली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो में चला 'ऑपरेशन काली'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो के लेडीज कोच में सफर करने वाले पुरुष यात्रियों की अब खैर नहीं। ऐसे यात्रियों पर सीआईएसएफ की महिला कमांडो की पैनी नजर है। ऐसे मुसाफिरों को दबोचने के लिए महिला कमांडो ने ऑपरेशन काली अभियान चलाया है। इसके तहत दो दिनों में 144 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
र्सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि मेट्रो में महिलाओं की सुरक्षित यात्रा के लिए सीआईएसएफ हर संभव कोशिश कर रही है। अकसर देखा जाता है कि पुरुष यात्री महिलाओं के आरक्षित कोच में सवार हो जाते हैं, इससे महिलाओं को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
महिला कोच में यात्रा करने वाले लोगों में खौफ पैदा करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। ऑपरेशन काली अभियान के तहत 22 और 23 सितंबर को महिला कमांडो ने लेडीज कोच में सफर कर रहे 144 यात्रियों को पकड़ा। इन्हें स्टेशन कंट्रोलर के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
स्टेशन कंट्रोलर ने इन पर जुर्माना लगाया। साथ ही उन्हें आगे से लेडीज कोच में यात्रा नहीं करने की चेतावनी भी दी। सिंह ने बताया कि महिला कमांडो दस्ता को महिला कोच में तैनात करने की योजना है। फिलहाल 50 महिला कमांडो ने ट्रेनिंग ली है।