{"_id":"5d21a19e8ebc3e6ca302a34a","slug":"operation-clean-6-drive-carried-out-against-people-consuming-liquor-at-public-spaces","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबियों के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा हिरासत में लिए
Sun, 07 Jul 2019 01:09 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सड़क पर शराब पीकर हंगामा मचाने वाले नशेड़ियों के खिलाफ शनिवार देर रात ऑपरेशन-6 अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस को काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नोएडा में कई स्थानों पर लोग सड़क पर शराब पीते हैं और नशा होने के बाद राहगीरों के साथ बदसलूकी करते हैं। यहां तक कि विरोध करने पर मारपीट करते हैं।
वहीं, पुलिस को महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने की भी शिकायतें मिल रही थीं। एसएसपी वैभव कृष्ण ने शराबियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑपरेशन-6 के तहत सभी थानों की पुलिस को सड़कों पर रात 8 बजे से गश्त शुरू कर देर रात तक अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कई रेहड़ी वाले भी धरे गए, जो जूस और खाने के नाम पर लोगों को शराब परोस रहे थे। जांच कराने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।