{"_id":"57e7e62f4f1c1bf80a573cc6","slug":"open-day-hospital-discharge-patients-crowd","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी के दिन खुला अस्पताल, मरीजों की रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी के दिन खुला अस्पताल, मरीजों की रही भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
डाक्टर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को छुट्टी के बावजूद सिविल अस्पताल खुला और फीवर ओपीडी चलाई गई। वायरल फीवर के प्रकोप के कारण छुट्टी के दिन भी अस्पताल में मरीजों का आना-जाना लगा रहा।
विज्ञापन
पहली बार रविवार को स्पेशल अस्पताल की ओपीडी चली और डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई। सुबह यहां ओपीडी तो खुली, लेकिन मरीजों की संख्या कम होने के कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन
दवा काउंटर को भी बंद ही रखा गया। मरीजों का इमरजेंसी से रजिस्ट्रेशन किया गया और वहीं से दवा दी गई। ब्लड टेस्ट के लिए मरीजों को परेशानी न हो इसके लिए ओपीडी व इमरजेंसी में ब्लड सैंपल क्लेक्शन सेंटर बना दिए गए।
विज्ञापन
दोपहर होते-होते मरीजों की संख्या कम हो गई। यहां तैनात किए गए डॉक्टर मरीजों का इंतजार करते रहे। जबकि सिविल अस्पताल में रोजाना करीब 1000 बुखार के मरीज आ रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. पुष्पा बिश्नोई का कहना है कि वायरल बुखार के मरीजों को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिन भी ओपीडी खोली गई। रविवार को मरीजों की संख्या कम रही। 15 अक्तूबर तक हर रविवार यह व्यवस्था रहेगी।