फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   OPD surgery will be open today in AIIMS

एम्स में आज ओपीडी-सर्जरी रहेंगी चालू, देर रात बैठक के बाद लिया गया फैसला

Mon, 19 Aug 2019 02:58 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 19 Aug 2019 02:58 AM IST
सार

-जहां आंखों की ओपीडी रहती है, वहां मरीजों का आश्रय गृह बनाया गया
-आरपी सेंटर के डे-केयर में मासूम मरीजों को रखा गया
-कई डॉक्टर छुट्टी पर थे, लेकिन घटना के बाद वह वापस काम पर लौट गए

विज्ञापन
OPD surgery will be open today in AIIMS
एम्स में लगी भीषण आग से मरीज परेशान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एम्स में भीषण आग और दमघोंटू धुएं से बचाते हुए करीब 700 से ज्यादा मरीजों को आरपी सेंटर शिफ्ट किया गया, जहां उन्हें अलग-अलग ब्लॉक में रखा गया। हर विभाग के डॉक्टर, रेजीडेंट, मेडिकल स्टूडेंट, नर्स आदि को यहां तैनात किया गया। इसी बीच आरपी सेंटर में जहां आंखों की ओपीडी रहती है, वहां मरीजों का आश्रय गृह बनाया गया। जहां आंखों से जुड़े गंभीर मामले आते हैं, वहां प्रसूति कक्ष तैयार किया और आपात स्थिति में प्रसव कराए गए। 

विज्ञापन


ठीक इसी तरह आरपी सेंटर के डे-केयर में मासूम मरीजों को रखा गया। ये बच्चे सर्जरी विभाग में भर्ती हुए थे। चारों ओर अफरातफरी के बीच डॉक्टरों ने समय रहते मरीजों को उचित स्थान पर ले जाने में सफलता हासिल की। रविवार को इन सभी मरीजों को वापस से उनके वार्ड में शिफ्ट कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, बीती रात आरपी सेंटर में कम मरीज थे, इसलिए वहां मरीजों को आश्रय देना आसान था। दूसरी ओर कई डॉक्टर छुट्टी पर थे, लेकिन घटना के बाद वह वापस काम पर लौट गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेः खुलासा: एम्स में आग की चार सबसे बड़ी वजह सामने आईं, 1983 से पहले के नियम हो रखे थे लागू
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा में जुटे रहे डॉक्टर और नर्स
रविवार को आंखों में आंसुओं के बीच आग का वो मंजर हर मरीज की जुबान पर था। एबी-1 वार्ड में भर्ती मरीजों से जब व्यवस्थाओं को लेकर पूछा गया तो उन्होंने डॉक्टरों को अपना भगवान बताया। फिरोजाबाद से आए महेश कुमार बताते हैं कि वे पैर के ऑपरेशन के लिए यहां भर्ती हुए थे। रात में आग लगने के बाद उन्हें आरपी सेंटर में शिफ्ट कर दिया। डॉक्टरों की मेहनत ने सबको बचा लिया। रातभर ना सिर्फ मरीज बल्कि, उनके साथ मौजूद तीमारदारों को डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य कर्मचारी अपने घरों और हॉस्टल से खाना बनाकर खिलाते रहे। कई बार छोटे बच्चों को दूध गरम करके भी लाकर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed