फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   OPD services temporarily suspended at AIIMS, Delhi only emergency patient can get bed

दिल्ली : एम्स में ओपीडी सेवाएं बंद, अब केवल इमरजेंसी मरीजों को मिलेंगे बेड

Wed, 02 Sep 2020 02:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Sep 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
OPD services temporarily suspended at AIIMS, Delhi only emergency patient can get bed
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल

एम्स के मेडिकल अधीक्षक डीके शर्मा ने नोटिस जारी कर जानकारी दी है कि गंभीर मरीजों के लिए बेड उपलब्ध हों इसके लिए आज से एम्स की ओपीडी बंद की जा रही है। उन्होंने जनरल और प्राइवेट वार्ड को भी बंद करने की बात कही है। इससे जिन मरीजों को बेड की ज्यादा जरूरत उन्हें उपलब्ध कराया जा सकेगा। 

विज्ञापन


दरअसल कोरोना के चलते बीते कुछ महीने एम्स की ओपीडी बंद थी और अब इसे कोरोना की ही वजह से दोबारा बंद किया गया है। सर्कुलर के मुताबिक आने वाले दो हफ्तों तक ओपीडी, जनरल वार्ड और प्राइवेट वार्ड बंद रहेंगे।
विज्ञापन


जनरल और प्राइवेट वार्ड में जो इमरजेंसी या सेमी-इमरजेंसी मरीज पहले से भर्ती हैं उनका इलाज होगा। यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि इमरजेंसी मरीजों को पर्याप्त बेड नहीं मिल पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय भारत में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 34 लाख के पार पहुंच गई है और एक्टिव केसों की संख्या भी आठ लाख के पार है। ऐसे में देश का सबसे बड़ा अस्पताल होने के चलते एम्स में मरीजों की संख्या हमेशा ही ज्यादा रहती है जिसके चलते ओपीडी दोबारा बंद करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed