फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   op sharma reaches tilak marg police station after police summons him in patiala house court scuffle

पिटाई मामले में ओपी शर्मा जमानत पर रिहा

Thu, 18 Feb 2016 10:40 PM IST
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
op sharma reaches tilak marg police station after police summons him in patiala house court scuffle

पटियाला कोर्ट में सीपीआई नेता की पिटाई के मामले में गिरफ्तार किए गए ओपी शर्मा जमानत पर रिहा हो गए। शर्मा ने कहा कि सुबह ग्यारह बजे जांच शुरू हुई। पुलिस ने आठ घंटे तक सवाल-जवाब किए।

विज्ञापन


अभी मुझे जमानत मिल गई है। मीडिया ट्रायल चल रहा था, तो स्टूडियो में जज बैठकर अपना फैसला सुना रहे थे। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने आज भाजपा के दिल्ली विधायक ओपी शर्मा को एक सीपीआई कार्यकर्ता के साथ मारपीट करने के लिए समन भेजा था। इसके बाद ओपी शर्मा आज तिलक नगर थाने पहुंचे।
विज्ञापन


दिल्ली के तीन भाजापा विधायकों में से एक विधायक ओपी शर्मा ने पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर एक सीपीआई कार्यकर्ता को बुरी तरह पीट दिया था। ओपी शर्मा का आरोप था कि वो व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था इसलिए उन्होंने उसे पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इसके साथ ही ओपी शर्मा ने ये भी कहा था कि पहले उस शख्स ने ओपी शर्मा पर हमला किया था जिसके कारण उनके सिर पर चोट आई और फिर बाद में उन्होंने आत्मरक्षा में उस पर हमला किया था।

ढीले हुए ओपी शर्मा के तेवर

op sharma reaches tilak marg police station after police summons him in patiala house court scuffle

मालूम हो कि ओपी शर्मा ने तो यहां तक कहा था कि उनके पास बंदूक होती तो वो उसे गोली मार देते। उन्होंने ये भी कहा था कि जो देशद्रोही नारे लगाएंगे उन्हें मारूंगा।

अपने गोली मार देता वाले बयान के लिए चारों तरफ से निशाने पर आए ओपी शर्मा ने पुलिस का समन मिलने के बाद अपने तल्ख रुख को थोड़ा बदल लिया। आज वो इस विषय पर नरमी बरतते हुए बोले कि कानून और संविधान का सम्मान करता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह से दिल्ली पुलिस की जांच में सहायता करूंगा। उन्होंने फिर कहा कि जब किसी को चोट लगेगी, आप किसी को चोट मारोगे तो वो नॉर्मल तो नहीं रहेगा। ये नैचुरल सी बात है।

वहीं तलब किए जाने के बाद ओपी शर्मा सुबह करीब 11 बजे तिलक मार्ग थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने उनसे पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed