फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   only to send the customer to remove her out from the room

ग्राहक आते ही कमरे से बाहर निकालते थे उसे

Sun, 01 Mar 2015 08:32 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 08:32 PM IST
विज्ञापन
only to send the customer to remove her out from the room

नई दिल्ली के हौजखासा थाना पुलिस ने सिक्किम की महिला से दुष्कर्म व देह व्यापार कराने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एम्स के डॉक्टर समेत सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन


इस देह व्यापार को पति-पत्नी चलाते थे। गिरोह के अन्य लोग महिला को एक कमरे में बंद रखते थे और बाहर से ताला लगा देते थे। खाना खाने के लिए और ग्राहक के पास भेजने के लिए ही उसे कमरे से बाहर निकाला जाता था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पीड़िता लारा (25, बदला हुआ नाम) ने एम्स के डॉक्टर मेहर तेज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हौजखास थाना पुलिस को जांच में पता चला कि एक गिरोह पीड़ित युवती से जबरन देह व्यापार करवा रहा था। गिरोह के सदस्यों ने पैसे लेकर डॉक्टर के पास वेश्यावृत्ति के लिए युवती को भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में ये हुए हैं बड़े खुलासे

only to send the customer to remove her out from the room

डॉक्टर ने इंटरनेट पर आरोपियों से संपर्क किया था। एम्स के डॉ. मेहर तेज के अलावा महिला सुमन सेठी, उसके पति सागर, धर्मवीर और कमल को शुक्रवार को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को दो और आरोपी हरी बहादुर और दिलीप थापा को गिरफ्तार किया है।

सुमन सेठी व सागर वेश्यावृत्ति के इस गिरोह को चलाते हैं। धर्मवीर पीड़ित युवती को ग्राहकों के पास पहुंचता था। मुनिरका के जिस कमरे में महिला को बंद करके रखा जाता था वहां दिलीप थापा पहरा देता था।

जांच में ये बात सामने आई है कि गिरोह पूर्वोत्तर राज्यों से गरीब तबके की महिला व युवतियों को दिल्ली में मेड आदि का काम दिलवाने का झांसा देकर दिल्ली लाते थे और यहां उनसे डरा धमकाकर देह व्यापार करवाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed