फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   only one train for faridabad in new rail budget

मोदी सरकार ने लोगों की उम्मीदों पर फेरा पानी

Tue, 08 Jul 2014 08:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 08 Jul 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
only one train for faridabad in new rail budget

फरीदाबाद के लोगों को मोदी सरकार के पहले रेल बजट से बहुत सारी उम्मीदें थीं, लेकिन रेलमंत्री ने बड़ी चतुराई से एक शटल गाड़ी चलाने की घोषणा करके दैनिक यात्रियों को झुनझुना पकड़ा दिया।

विज्ञापन


रेल बजट को लेकर न केवल दैनिक यात्री संघ नाराज है, बल्कि जनप्रतिनिधि भी घोषणाओं से संतुष्ट नहीं हैं। सबसे ज्यादा निराशा पूर्वांचल वासियों को हुई है, क्योंकि मोदी सरकार से उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि पूर्वांचल जाने के लिए उन्हें दिल्ली जाकर नहीं, बल्कि फरीदाबाद से सीधी ट्रेन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


यहां के दैनिक यात्रियों की मांग थी कि आगरा की ओर जाने वाली एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव हो और शटल गाड़ियों के डिब्बों की संख्या बढ़ाई जाए, लेकिन रेल बजट में इसकी चर्चा तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रेल बजट से दैनिक यात्री संतुष्ट नहीं हैं। उनका यह भी कहना है कि आखिर यूपीए और एनडीए सरकार में अंतर किस बात का है, जब एक ही ढर्रे पर चलकर काम करना है।

रेल बजट को लेकर दैनिक यात्रियों ने अपने विचार खुलकर रखे और रेलमंत्री के खिलाफ नाराजगी भी जाहिर की। उनका कहना था कि रेलमंत्री ने किराये में बढ़ोतरी की घोषणा तो कर दी, लेकिन गाड़ियों के संचालन के समय को नहीं सुधारा। बजट को लेकर अमर उजाला ने दैनिक यात्रियों से बातचीत कर उनकी अपेक्षाएं जानने की कोशिश की:

अब ऐसा लगता है कि मोदी सरकार का अपना कोई अलग विजन नहीं है, क्योंकि यह सरकार भी उसी तरह काम कर रही है जैसे यूपीए सरकार करती आई थी। लोगों ने बड़ी उम्मीद के साथ बीजेपी के हाथ में सत्ता की कमान सौंपी है। उन्हें लीक से हटकर काम करने चाहिए। दैनिक यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाना चाहिए था।
-सुशील कौशिक, दैनिक यात्री

होडल से दिल्ली तक हजारों की संख्या में दैनिक यात्री रोजगार के लिए प्रतिदिन आते-जाते हैं। दिल्ली तक चलने वाली गाड़ियों में भीड़ इतनी अधिक हो जाती है कि लोग जान जोखिम में डालकर शटल गाड़ियों में लटक कर यात्रा करने को मजबूर होते हैं। ऐसे में एक शटल गाड़ी की घोषणा करना महज खानापूर्ति है। इससे यात्रियों की समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

-डीके शर्मा, दैनिक यात्री

सुबह-शाम पीक ऑवर में दिल्ली की ओर जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं है। मजबूरी में स्टेशन पर बैठकर अपना समय गंवाना पड़ता है। इस रेल बजट में उम्मीद थी कि यात्रियों के हित में कुछ अच्छा होने वाला है, लेकिन हुआ नहीं। गाड़ी समय पर चलती नहीं। जो चलती भी है उसमें जान जोखिम में डालकर सफर करना मजबूरी है। मोदी सरकार ने धोखा दिया है।
-नरेश कुमार, दैनिक यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed