फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Online thugs cheated 7.50 lakhs in name of distributorship of chocolate company in delhi

Delhi: गूगल पर सर्च कर जानकारी लेना पड़ा भारी, चॉकलेट कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 7.50 लाख ठगे

Sun, 11 Dec 2022 11:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 11 Dec 2022 11:48 PM IST
सार

करावल नगर के दयालपुर निवासी अक्षज सिंह (26) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। पीड़ित ने नामी चॉकलेट कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए गूगल की मदद ली और ठगी का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Online thugs cheated 7.50 lakhs in name of distributorship of chocolate company in delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गूगल की मदद से अगर आप किसी कारोबार को शुरू करने से संबंधित जानकारी लेना चाह रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आप ठगों के मकड़जाल में फंस जाएं। करावल नगर के दयालपुर निवासी अक्षज सिंह (26) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। पीड़ित ने नामी चॉकलेट कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए गूगल की मदद ली और ठगी का शिकार हो गए। आरोपियों ने पीड़ित से करीब 7.50 लाख रुपये ठग लिए। कभी एग्रीमेंट फॉर्म तो कभी सरकार से एनओसी और कभी सिक्योरिटी के नाम पर धीरे-धीरे रकम ऐंठ ली गई। ठगी का पता चलने पर अक्षज ने मामले की शिकायत उत्तर-पूर्वी जिले के साइबर थाने में दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीडीआर और बैंक खातों की डिटेल के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अक्षज परिवार के साथ करावल नगर के दयालपुर इलाके में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से यह कोई काम शुरू करना चाह रहे थे। किसी ने इनको चॉकलेट कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने की सलाह दी। इसके लिए इन्होंने 15 अक्तूबर को कैडबरी चॉकलेट की डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए गूगल पर सर्च किया। 17 अक्तूबर को उनके पास धन्यवाद का ईमेल आया और 18 अक्तूबर को कॉल आ गई। कॉलर ने डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए एक फॉर्म अक्षज को भेज दिया। अक्षज ने इसी दिन फॉर्म भरकर जमा भी कर दिया। 20 अक्तूबर को फॉर्म मंजूर होने का ईमेल मिला। इसके बाद उससे 49,560 रुपये कोटक महिंद्रा बैंक के एटीएम में ट्रांसफर करने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही, एक और ईमेल के जरिये एग्रीमेंट के 1.75 लाख लिए गए। बाद में एनओसी के नाम पर 2.25 लाख और सिक्योरिटी फीस के नाम पर 3 लाख रुपये लिए गए। पीड़ित ने ईमेल के जरिये आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद उनका मोबाइल भी बंद आने लगा। ठगी का अहसास होने पर अक्षज ने पुलिस को सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक खातों में हुई लेनदेन की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस उन ईमेल के जरिये भी पड़ताल कर रही है जो अक्षज को भेजे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed