{"_id":"46c1e699215638b5f32750c94f2dc3b4","slug":"online-shopping-shopping-before-the-check-warranty-guarantee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन शॉपिंग : खरीदारी से पहले चेक करें वारंटी-गारंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन शॉपिंग : खरीदारी से पहले चेक करें वारंटी-गारंटी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 10 Oct 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में ऑनलाइन कंपनियों से प्रोडक्ट खरीदते वक्त उसकी गारंटी-वारंटी कर परख कर लें। ऑनलाइन कंपनियों के कस्टमर केयर सेंटर यह दावा कर रहे हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग में बिकने वाले सामान पर वह कस्टमर को वारंटी-गारंटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
जबकि प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि ऑर्थराइज्ड डीलर की लगी मोहर दिखाने के बाद ही कस्टमर को अतिरिक्त वारंटी की सुविधा दी जा रही है। हालांकि मार्केट में ऑनलाइन कंपनियों के आने से बाजार की रौनक पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
ऑनलाइन कंपनियां रेट कम करके प्रोडक्ट बेचती हैं। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक शोरूम, रेडीमेड गारमेंट, मोबाइल शॉप पर उतने ग्राहक नहीं हैं जितनी उम्मीद विक्रेता लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
इसी को लेकर ऑनलाइन कंपनी और प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों के बीच विवाद है। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में ग्राहक प्रोडक्ट देखकर ही लौट रहे हैं। लिहाजा बुकिंग कम हो रही है।
धनतेरस और दीपावली पर व्यापारियों के साथ कंपनियों ने अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। अपने प्रोडक्ट को ग्राहक के घर तक पहुंचाने के लिए ऑनलाइन कंपनियों और प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियों के बीच होड़ लगी है।
ऑनलाइन कंपनियों के कस्टमर केयर एक तरफ यह दावा कर रहे हैं कि उनकी वेब पोर्टल पर बिकने वाले सामान पर वारंटी-गारंटी दी जा रही है।
इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी की कस्टमर केयर सर्विस के मुताबिक वह अपने आर्थराइज्ड डीलर की लगी मुहर के बाद ही कस्टमर को अतिरिक्त वारंटी की सुविधा देगी। जबकि एचपी और सैमसंग कंपनी की कस्टमर केयर सर्विस के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग पर एक साल की वारंटी दे रही हैं।
करवा चौथ पर भी ई-शॉपिंग
करवा चौथ पर बाजार में बढ़ी भीड़ को देखते हुए अपनी सुविधा के अनुसार लोग ऑनलाइन शॉपिंग भी कर रहे हैं। करवा, पूजा की थाली से लेकर गिफ्ट देने के लिए बुके, मेवों का पैक, गहने, साड़ियां और सूट सभी ऑनलाइन मौजूद हैं।