{"_id":"e814eb19cedb23e46bfef89bf71b1c99","slug":"online-shopping-now-rakhi-also-on-emi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजबः अब EMI पर खरीदिए राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजबः अब EMI पर खरीदिए राखी
रश्मि ओझा/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2014 04:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई की मार कहा जाए या नई व्यावसायिक नीति। गोल्ड, सिल्वर और प्लेटिनम पालिश वाली राखियों का न केवल ऑनलाइन बाजार सज गया है, बल्कि इन महंगी राखियों पर ईएमआई ऑप्शन भी है।
विज्ञापन
तीन से लेकर 12 ईएमआई देकर ऑनलाइन राखियां परचेज की जा सकती हैं। आर्डर पर ऑनलाइन खरीदारी की गई इन राखियों को गिफ्ट के साथ विदेशों में भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
एक्सपर्ट बताते हैं कि यह व्यवस्था उन भाई-बहनों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है जोकि एक-दूसरे से बहुत दूरी पर हैं या फिर विदेश में हैं। विदेशी कंपनियों ऑनलाइन बिक्री का काम पहले से करती रही हैं।
विज्ञापन
दुकानों पर और ऑनलाइन बुकिंग के लिए कई वेबसाइट ईएमआई स्कीम चला रही है। यह सुविधा सिर्फ क्रेडिट कार्ड पर ही मिलेगी। पांच सौ लेकर तीन हजार तक की राखियों में सिल्वर कोटेड, गोल्ड प्लेटेड राखियां और गिफ्ट हैंपर पर ईएमआई का आप्शन है।
विदेशों में भेजने के लिए राखी गिफ्ट हैंपर में सामान्य राखी, राखी गिफ्ट जैसे टेडी बियर, गणपति की मूर्ति, चॉकलेट्स, मिठाई फोटो फ्रेम आदि शामिल हैं।
ईएमआई ऑप्शन के चलते इन महंगी राखियों का भुगतान 3, 6, 9 और 12 महीने में बराबर किश्तों में किया जा सकता है।