{"_id":"58d368034f1c1b8a591a2a6a","slug":"online-registration-till-31st-march-for-gst","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी : अब 31 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी : अब 31 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड्स एंड सर्विस टैक्स(जीएसटी) के लिए पंजीकरण की तिथि अब बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी गई है। पिछले 15 मार्च तक जिले में 13 हजार व्यापारी और उद्यमी अपना पंजीकरण करा चुके हैं। सरकार ने व्यापारियों को मौका देते हुए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जिले में करीब 35 हजार व्यापारी विभाग में पंजीकृत हैं। ज्ञात हो कि प्रदेश में एक अप्रैल से जीएसटी लागू किया जाना प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत हरियाणा वेल्यू एडिड टैक्स (वैट) के तहत पंजीकृत व्यापारियों के लिए जीएसटी में ऑनलाइन पंजीकरण कराने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विभाग की ओर से पंजीकरण के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं होगा। विभाग ने पहले पंजीकरण के लिए समय सीमा 15 मार्च निर्धारित की थी लेकिन डिजिटल साइन की वजह से व्यापारी व उद्यमियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन
इस समस्या को देखते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग ने पंजीकरण प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव कर कर तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी है। उप आबकारी एवं कराधान अधिकारी पश्चिम सर्कल अंजना अरोड़ा ने कहा कि आबकारी एवं कराधान विभाग के पंजीकृत डीलरों के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि विभाग के अनुसार में जिले करीब 33 हजार व्यापारी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी के तहत पंजीकरण करवाने के लिए हरियाणा टैक्स की साइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
व्यापारियों और उद्यमियों के लिए तीन जगह हेल्प डेस्क बनाए गए है। सेक्टर 12 स्थित विभाग कार्यालय, नीलम बाटा रोड स्थित एफआईए ऑफिस, एनआईटी स्थित सेवा समिति में हेल्प डेस्क पर पंजीकरण करवा सकते हैं।