{"_id":"1cea88c4c44059a738a5dbf9b21da20d","slug":"online-registration-for-delhi-medical-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल काउंसिल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल काउंसिल में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) ने डॉक्टरों के लिए रजिस्ट्रेशन सुविधा ऑनलाइन कर दी है। पंजीकरण शुल्क क्रेडिट व डेबिट कार्ड से दे सकते है। डॉक्टर 31 मार्च तक बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन रीन्यू करा सकते हैं।
विज्ञापन
इसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली से बाहर रहने वाले डॉक्टरों को होगा। पंजीकरण कराते समय फार्म के साथ फोटो और विशेषज्ञता के बारे में दस्तावेज स्कैन कराने होंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:UPSEE: 25 फरवरी से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन!
विज्ञापन
ऐसा करने से यह पता चल सकेगा कि दिल्ली में किस विभाग के कितने चिकित्सक पंजीकृत हैं। इससे चिकित्सक के बारे में पूरी जानकारी काउंसिल की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
हालांकि, पहली बार रजिस्ट्रेशन कराने वाले डॉक्टर को एक बार दस्तावेजों की जांच कराने के लिए कार्यालय आना होगा। डीएमसी सदस्य डॉ. अनिल बंसल ने बताया कि काउंसिल में करीब 60 हजार चिकित्सक पंजीकृत हैं।
इस सुविधा से चिकित्सकों की परेशानी कम हो गई है। डीएमसी में यूं तो देश के सभी राज्यों से चिकित्सक पंजीकरण कराते हैं, लेकिन दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के चिकित्सक शामिल हैं।