दिल्ली: बिना अकाउंट नहीं मिलेगी आरटीओ की ऑनलाइन सुविधा, आवेदक आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली वालों को अपने वाहन के कागजात के लिए परिवहन विभाग की ओर से शुरू की गई आनलाइन आवेदन की सुविधा परेशानी का सबब बनती नजर आ रही है। अब किसी भी आनलाइन सुविधा के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने अपनी साइट पर आवेदक का अकाउंट होना अनिवार्य कर दिया है। उधर, साइट में किए गए तकनीकी बदलाव के चलते लिंक बाधित होने से आवेदक अब आरटीओ ऑफिस के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं।
दरअसल, दिल्ली परिवहन विभाग ने अपने साइट में तकनीकी बदलाव कर आरसी संबंधी आवेदनों के लिए आनलाइन अकाउंट होना अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले साइट पर आरसी संबंध आवेदनों के लिए महज वाहन का पंजीकरण नंबर भरने से ही आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाती थी, लेकिन अब लिंक बाधित होने से लोगों को साइट पर अकाउंट बनाने में ही पसीने छूट रहे हैं। ऊपर से अकाउंट खोलने की जटिल प्रक्रिया रही सही कसर पूरी कर दे रही है।
इसके चलते आवेदक विभाग की साइट पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। दूसरी ओर कुछ आवेदन ऐसे है जो परिवहन विभाग आनलाइन ही मांग रहा है। लिंक बाधित होने जैसी समस्याआने से साइट पर आवेदन नहीं हो पा रही हैं। आवेदक परेशान होकर आरटीओ ऑफिस पहुंच रहे है तो अधिकारी आनलाइन आवेदन ही विकल्प होने का हवाला देकर उन्हें लौटा दे रहे हैं। इसके चलते आवेदकों में परिवहन विभाग के प्रति रोष का माहौल है।
साइट पर एनओसी का विकल्प बाधित हो रहा है
दिल्ली के उत्तम नगर निवासी प्रियांशु ने बताया कि उन्हें अपनी डीजल कार की आरसी दिल्ली से बाहर ट्रांसफर करानी है। कार 10 साल पुरानी है। उनके संबंधित आरटीओ ऑफिस में उन्हें बताया कि वह कार की एनओसी के लिए आनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आनलाइन आवेदन करने के लिए परिवहन विभाग की साइट पर अपना अकाउंट होना अनिवार्य है। साइट पर एनओसी का विकल्प बाधित हो रहा है। लिहाजा आवेदन पूरा नहीं हो पा रहा है।
वहीं, लोगों का कहना है कि वेबसाइट को आसान और सुविधाजनक होना चाहिए। लेकिन परिवहन विभान ने आनलाइन सर्विस का प्रयोग पहले से ज्यादा जटिल कर दिया है। इस कारण लोगों को आरसी से संबंधित सभी कामों के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ी रही है।