{"_id":"a847d511046ed5af292e6066b7743802","slug":"online-complaint-for-prepaid-auto-booth","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक और ईमेल से भेजें प्री-पेड ऑटो बूथ की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक और ईमेल से भेजें प्री-पेड ऑटो बूथ की शिकायतें
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 16 Feb 2014 06:11 PM IST
विज्ञापन
गुड़गांव में अब प्री-पेड ऑटो बूथ से संबंधित शिकायतें पुलिस को ऑनलाइन की जा सकेगी। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल ने इस सेवा से जुड़ी तमाम परेशानी पुलिस के साथ साझा करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सेवा में सुधार के लिए लोगों की राय ली जाएगी। इसके लिए लोग फेसबुक पेज www.facebook.com/gurgaonpolice और ई-मेल cp.ggn@hry.nic.in के माध्यम से अपने सुझाव, समस्याएं और शिकायतें भेज सकते हैं। इन पर तुरंत प्रभाव से काम होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्री-पेड ऑटो बूथ को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। हर दिन एक बूथ पर 200 के करीब यात्री इसका प्रयोग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि 13 फरवरी को शहर में दो स्थानों, हुडा सिटी सेंटर मैट्रो स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर प्री-पेड ऑटो बूथ आरंभ किए। पहले दिन कुछ अफरा-तफरी का माहौल रहा। लेकिन दूसरे दिन से सुविधा पटरी पर आनी शुरू हो गई।
विज्ञापन