फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   online company director gets sextortion on whatsapp in noida

ऑनलाइन कंपनी की डायरेक्टर को मिली धमकी, आरोपी ने मैसेज कर एक रात के लिए बुलाया अपने पास

Fri, 14 Sep 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 14 Sep 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
online company director gets sextortion on whatsapp in noida
प्रतीकात्मक तस्वीर

नोएडा पुलिस के पास एक बड़ा ही हाईप्रोफाइल मामला आया है। इसमें एक ऑनलाइन कंपनी की डायरेक्टर को 'सेक्सटॉर्शन' की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल इस महिला डायरेक्टर को अज्ञात आरोपी व्हाट्सएप पर धमकी दे रहा है कि यदि वह उसके पास एक रात के लिए नहीं आती है तो वह उसकी सोशल साइट से डाउनलोड की गई तस्वीरों को अश्लील बनाकर पोर्न साइट पर अपलोड कर देगा।

विज्ञापन


लगातार मिल रही इस तरह की धमकियों के बारे में महिला डायरेक्टर ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो वह आरोपी से व्हाट्सएप पर ही चैट करने लगे। इस पर आरोपी महिला के पति को भी धमकी देने लगा। अंत में तंग आकर महिला ने इसकी शिकायत नोएडा साइबर सेल में की। 
विज्ञापन


सेक्टर-20 के थाना प्रभारी मनोज पंत का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि हमने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है हम आरोपी की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आगे बताया कि आरोपी पीड़िता के व्हाट्सएप नंबर पर बीते एक हफ्ते से पोर्न वीडियो भेज रहा था। इन वीडियो को जब पीड़िता ने नजरअंदाज किया तो आरोपी उन्हें धमकी देने लगा। इस बारे में सेक्टर-20 थाना प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसके वर्चुअल नंबर के साथ अन्य डिटेल जुटाकर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed