{"_id":"673b776418047289860f22d7","slug":"online-classes-will-be-held-in-du-till-23-november-offline-classes-will-start-from-25-november-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई पर प्रदूषण की मार: डीयू में 23 नवंबर तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई, 25 से होंगी ऑफलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई पर प्रदूषण की मार: डीयू में 23 नवंबर तक ऑनलाइन होगी पढ़ाई, 25 से होंगी ऑफलाइन कक्षाएं
Mon, 18 Nov 2024 10:50 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:50 PM IST
सार
डीयू के कुलसचिव डॉक्टर विकास गुप्ता ने इसे फर्जी बताते हुए कहा कि हमने शीतकालीन अवकाश घोषित नहीं किए हैं। कॉलेज को कहा है कि वह 23 नवंबर तक कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करें।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : University Of Delhi
विस्तार
दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक स्थिति में पहुंचने और ग्रेप 4 लागू होने के कारण अब 23 नवंबर तक पढ़ाई ऑनलाइन होगी। डीयू ने कॉलेजों को ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने को कहा है। वहीं सोमवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल होता रहा, जिसमें कहा गया कि 19 नवंबर से 27 नवंबर तक डीयू में शीतकालीन अवकाश घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
डीयू के कुलसचिव डॉक्टर विकास गुप्ता ने इसे फर्जी बताते हुए कहा कि हमने शीतकालीन अवकाश घोषित नहीं किए हैं। कॉलेज को कहा है कि वह 23 नवंबर तक कक्षाओं को ऑनलाइन संचालित करें। ऐसा प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए किया गया है। 25 नवंबर से पहले की तरह कक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाएंगी। वहीं इस दौरान होने वाले साक्षात्कार की तिथियों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
जेएनयू में 22 नवंबर तक ऑनलाइन कक्षाएं
दिल्ली और एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण और खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के स्तर को देखते हुए जेएनयू ने विश्वविद्यालय के छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर विश्वविद्यालय ने 22 नवंबर, 2024 (शुक्रवार) तक ऑनलाइन मोड में कक्षाएं आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
In view of the severe air pollution and hazardous Air Quality Index (AQI) levels in Delhi and NCR and in order to safeguard the health and well-being of students of the University, it has been decided by the University to hold classes in Online Mode till 22nd November, 2024… pic.twitter.com/O542uIFyI6
— ANI (@ANI) November 18, 2024