{"_id":"56e3fcbf4f1c1b49548b4568","slug":"online-booking-of-seats-in-road-ways-buses","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे करें बस की सीट बुक, रोडवेज ने शुरू की ऑनलाइन बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे करें बस की सीट बुक, रोडवेज ने शुरू की ऑनलाइन बुकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 12 Mar 2016 05:05 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज बसों की टिकट अब ऑनलाइन बुक की जा सकेगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए यह सुविधा शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्रदेश के अलग-अलग डिपो के 450 रूटों पर ऑनलाइन सीट बुकिंग की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
इनमें फरीदाबाद डिपो के 12 रूटों की 45 बसें भी शामिल हैं। सभी रूट लंबी दूरी के हैं। इनपर सफर करने के लिए यात्रियों को टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज की वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजर्वेशन ई-टिकट ऑप्शन पर जाकर वॉल्वो या फिर ऑर्डिनरी बस का विकल्प चुनना होगा। कहां से सफर करना है और कहां जाना है, इसके विकल्प चुनने होंगे।
विज्ञापन
सफर की तारीख का भी उल्लेख करना होगा। इन सभी जानकारियों को फीड करने के बाद सीटों का विवरण सामने आ जाएगा। यदि सीट खाली है तो उसे बुक किया जा सकेगा।
साधारण बस में टिकट बुकिंग के लिए पांच रुपये रिजर्वेशन चार्ज देना होगा, जबकि वॉल्वो बस के लिए 25 रुपये देने होंगे। डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पैमेंट की जा सकेगी।
ऑनलाइन रिजर्वेशन सफर की तारीख से 10 दिन पहले तक किया जा सकेगा। रिजर्वेशन कराने के बाद यदि यात्रा रद्द हो जाती है तो बुकिंग केंसिल कराने का विकल्प भी यात्रियों के पास होगा। बस रवाना होने के समय से तीन घंटे पहले बुकिंग केंसिल कराई जा सकेगी, कुल राशि का 20 प्रतिशत काटकर रकम वापस की जाएगी।
एसएमएस से मिलेगी जानकारी
ऑनलाइन बुकिंग के बाद रोडवेज एक सूची जारी करेगा। यह सूची परिचालक के पास पहुंच जाएगी। इसमें यात्री का नाम, सीट नंबर, कहां से कहां तक यात्रा करनी है तथा बस नंबर आदि पूरा ब्योरा होगा। इसका डाटा यात्री द्वारा बुक कराए शहर के रोडवेज डिपो में भी पहुंच जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग होते ही उपरोक्त पूरी जानकारी यात्री को एसएमएस के जरिये पहुंच जाएगी।
फरीदाबाद के रूट
बल्लभगढ़ डिपो से चंडीगढ़, शिमला, हमीरपुर, धर्मशाला, अमृतसर, जयपुर, हरिद्वार, बैजनाथ, मंसूरी, सिरसा आदि अन्य कई लंबी दूरी के स्टेशन शामिल हैं। शुरूआती तौर पर डिपो से 45 बसों में यह सुविधा लागू की गई है।
रेलवे की तर्ज पर अब हरियाणा रोडवेज की बसों में भी यात्री ऑनलाइन टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। इस सुविधा के शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा और परेशानी भी कम होगी। -रीगल कुमार, जीएम, फरीदाबाद डिपो