राजधानी में तेज हुई प्याज-पॉलिटिक्स, नैफेड पर सख्त आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर दिल्ली सरकार व नैफेड (नेशनल एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन) के बीच जारी विवाद के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी हमला बोला है।
पार्टी का आरोप है कि नैफेड देश के दूसरे शहरों के बाजार में प्याज तो ला रही है, लेकिन दिल्ली में अभी तक ऐसा नहीं किया गया है।
उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह नैफेड को निर्देश दे कि वह बाजार में बढ़ते दाम को रोकने के लिए जमा प्याज बाहर निकाले। आम आदमी पार्टी के मुताबिक, नैफेड का दावा था कि वह पहले ही कम दाम पर 2500 टन प्याज खरीद चुकी है।
दिल्ली क्यों है प्याज से वंचित
अगर ऐसा है तो वह दिल्ली में प्याज क्यों नहीं उतार रही है। पार्टी का कहना है कि नैफेड पटना, लखनऊ, रांची, कोलकाता, भुवनेश्वर, चेन्नई और हैदराबाद में तो प्याज उपलब्ध करा रही है।
लेकिन दिल्ली को छोड़ दिया गया है। पार्टी ने कहा कि यह किसके इशारे पर किया जा रहा है। बताते चलें कि प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं।
दिल्ली सरकार सस्ते प्याज उपलब्ध कराने का दावा करने के बाद भी मांग के मुताबिक प्याज नहीं दे पा रही है। आम आदमी पार्टी ने अब अपनी सरकार के बचाव में नैफेड पर हमला बोला है।