फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   onion prices can be increased on Deepawali

इस दीपावली पर रुला सकता है प्याज, अफगानिस्तान से मंगाए गए 37 ट्रक

Thu, 18 Oct 2018 04:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Oct 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
onion prices can be increased on Deepawali
onion

इस दीपावली पर प्याज के दाम बढ़ सकते हैं। महाराष्ट्र में कम बरसात होने व अलवर में प्याज की फसल में बीमारी लगने से इसकी कीमतों में इजाफा तय माना जा रहा है। पिछले एक सप्ताह में प्याज के थोक भाव में ढाई रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, खुदरा भाव में भी तेजी आई है। हालांकि अफगानिस्तान से करीब 37 ट्रक प्याज दिल्ली पहुंचने वाले है, जिससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


नवरात्र खत्म होने के साथ ही प्याज के भाव आसमान छूने लगेंगे। 15 अक्तूबर को जहां प्याज का भाव थोक मंडी में 15 रुपये प्रति किलो था। वहीं, अब यह बढ़कर 7:50 रुपये से 17-22 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। जबकि खुदरा में 25-30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। 
विज्ञापन


आजादपुर मंडी के व्यापारी श्रीकांत मिश्रा के अनुसार आने वाले दिनों में प्याज के भाव बढ़ेंगे। दीपावली तक प्याज 20-25 रुपये प्रति किलो तक बढ़ने के आसार है। अगले साल जनवरी तक कुछ ऐसे ही हालात रहेंगे। इसका कारण है कि महाराष्ट्र में कम बरसात के कारण उपज में कमी आई है। जबकि अलवर में प्याज की फसल बीमारी की भेंट चढ़ गई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अफगानिस्तान से आने वाला प्याज दिल्ली पहुंचने वाला है इससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। जनवरी महीने तक गुजरात व मध्यप्रदेश से प्याज की खेप आनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद ही अब लोगों को राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed