फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One youth died and two people were injured in road accident in Greater Noida

खाने की तलाश में निकले थे: ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दो घायल

Mon, 25 Dec 2023 07:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 25 Dec 2023 07:55 PM IST
सार

नोएडा सेक्टर-126 मयूर गोल चक्कर के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। तीनों लोग सुबह तीन बजे के करीब खाना खाने के लिए ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के लिए निकले थे। 

विज्ञापन
One youth died and two people were injured in road accident in Greater Noida
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-126 मयूर गोल चक्कर के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार एक युवती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायलों का जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के सेक्टर-126 स्थित मयूर गोल चक्कर के पास एक तेज रफ्तार फोर्ड कार डिवाइडर से टकरा गई और फिर शौचालय की दीवार में घुस गई। हादसे में लखनऊ निवासी तुषार चौधरी की मौत हो गई। आगरा निवासी शुभम व लखनऊ निवासी सागोरिका मित्रा घायल हो गए। मृतक तुषार और सागोरिका मित्रा चचेरे भाई-बहन हैं। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने मृतक युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तुषार दिल्ली के करोल बाग में श्री राम फाइनेंस कंपनी के लोन विभाग में नौकरी करता था। शुभम ग्रेटर नोएडा की स्टेलर कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। जबकि सगोरिया मित्रा नौकरी की तलाश कर रही हैं। तीनों लोग सुबह तीन बजे के करीब खाना खाने के लिए ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के लिए निकले थे। रास्ते पर ट्रैफिक नहीं होने के कारण कार की स्पीड अधिक थी। आशंका है कि झपकी आने से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कार के अंदर तीनो लोग फंस गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से तीनों को बाहर निकाला और तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की मौत हो गई। हादसे का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन लखनऊ से नोएडा पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed