{"_id":"69a055edb265e5a97e0c0e85","slug":"one-year-old-girl-killed-in-accident-by-truck-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-125730-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मां के पास सड़क किनारे सो रही एक साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मां के पास सड़क किनारे सो रही एक साल की बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क के आजादपुर सब्जी मंडी इलाके में हादसा
ट्रक छोड़कर भागा चालक, पुलिस कर रही है तलाश
बिहार के भागलपुर की रहने वाली है मृत बच्ची की मां
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के महेंद्र पार्क के आजादपुर सब्जी मंडी इलाके में सोमवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की शिनाख्त दुर्गा के रूप में हुई है। बच्ची सब्जी बेच रही अपनी मां के पास सड़क किनारे सो रही थी, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन को मौके पर छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक बच्ची अपनी मां निर्मला देवी, पिता अशोक मंडल और छह भाई-बहनों के साथ केला गोदाम शालीमार बाग की झुग्गी में रहती थी। मूलत: बिहार के भागलपुर की रहने वाली उसकी मां आजादपुर सब्जी मंडी में प्याज बेचती है, जबकि पिता मजदूरी करता है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
महेेंद्र पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी में निर्मला ने बताया कि करीब 3.30 बजे दोपहर को वह अपनी एक साल की सबसे छोटी बेटी को सड़क की ओर सुला कर प्याज बेच रही थी। इस दौरान गेट नंबर-1 की ओर से एक ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और अगला बायां पहिया बच्ची के ऊपर चढ़ा दिया। शोर मचाने पर चालक ट्रक छोड़कर वहां से भाग गया। पड़ोसी पल्लेदार कुलदीप की मदद से बच्ची को लेकर वह बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। ट्रक को जब्त करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।